फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से जनता परेशान रही

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर बंद पड़ा बैक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से लोग रहे परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंकों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से बैंकों में कार्य प्रभावित रहा जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेट बैंक और सहकारी बैंक इस हड़ताल से अलग रहे। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहते हुए प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मियों ने हड़ताल के दौरान कामकाज से अलग रहते हुए संगठन की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बैंकों की हड़ताल के कारण ग्राहकों के कार्य नहीं हो सके और बैंक से वापस लौट गए। हालांकि इस हड़ताल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सहकारी बैंकों के कर्मचारी अलग रहे। इन बैंकों में कामकाज होता रहा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता आरपी शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संगठन बैंकों के निजीकरण को रोकने, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के क्षेत्र के को मजबूत करने, लोन डिफाल्टर पर कड़ी कार्रवाई करने, नियमित बैंकिंग कार्यों की आउटसोर्सिंग रोकने, बैंकों में समुचित नई भर्ती करने, बैंक कर्मचारियों की नई पेंशन योजना रोकने, सहकारी बैंकों और आरआरबी को पुनर्जीवित करने सहित अन्य मांग की गई हैं।
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शन में अशोक शर्मा, तेजराज गुप्ता, राजीव जैन, रविंदर सिंह, लक्ष्मण सिंह, बीके सूर्यवंशी, निहारिका वशिष्ठ, रचित संगल और आशीष भटनागर आदि बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें