फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्मी में लोगों को घेर रही बीमारी, 2994 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनपद के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। धूप की तपिश और लू के चलते लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान 39 डिग्री से ऊपर जा रहा है। ऐसे में विभिन्न प्रकार की बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। रविवार को जनपद के 50 स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 2994 मरीजों ने उपचार कराया।


कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अब धीरे-धीरे मौसम में पूर्ण गर्माहट आती जा रही है। दोपहर के समय लू चल रही है, जिसके चलते हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। इस मौसम में लापरवाही पर आम आदमी बीमारियों की चपेट में आ रहा है, जिसके चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 1105 पुरुष और 1055 महिलाओं ने उपचार पाया। वहीं 894 बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों की ओर से नि:शुल्क दवा दी गई। इनमें वायरल, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग से संबंधी सर्वाधिक 1033 मरीज रहे।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि मौसम का मिजाज बदल चुका है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। दोपहर के समय लू का प्रकोप भी है। इस मौसम में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। यदि स्वास्थ्य में कोई भी बदलाव लगे तो निकट के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर अपना उपचार कराएं।
विज्ञापन

दोपहर के समय आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। यदि कोई जरूरी काम है तो सड़क पर चलते समय छाता का प्रयोग करें अथवा कोई कपड़ा सिर पर डाल लें, जिससे धूप की तपिश से बचा जा सके। लू से भी बचाव करें। अधिक से अधिक लिक्विड लें। ताजा और ठंडा पानी पीते रहें। रखा हुआ और खुला रखा हुआ भोजन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें