पुरकाजी। पुरकाजी कस्बे में पाइप डालने के लिए जल निगम विभाग द्वारा खोदी गई सड़क को सही नहीं करने से जहां राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा हाईवे किनारे दुकान करने वाले व्यापारियों का धूल उड़ने के कारण बैठना दुश्वार हो गया है।
करीब एक माह पूर्व पूर्व कस्बे में हाईवे पर जल निगम द्वारा पानी की टंकी का पाइप डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, तभी से वह सड़क टूटी पड़ी हुई है। सड़क टूटी होने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धूल उड़ने के कारण हाईवे किनारे दुकानें करने वाले व्यापारियों का बैठना दुश्वार हो गया है। जावेद सलमानी, रिंकू मेहता, शोएब अहमद, राजू सोढ़ी आदि व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों को भी दुकानों पर आने में दिक्कतें झेलनी पड़ती है। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी ने बताया कि पूरे कस्बे में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से पाइप डालने का कार्य किया जाना है। इसमें करीब दो करोड़ रुपये नगर पंचायत द्वारा दिया जाएगा।