फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स हमारे बीच का हिस्सा: डीएम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम में पेशनर्स की समस्या रखता वक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पेंशनर्स हमारे बीच का हिस्सा: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेंशनर्स की समस्याओं को सुनने एवं उनका निराकरण किये जाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन हुआ। डीएम चंद्रभूषण सिंह की ने कहा कि पेंशनर्स हमारे बीच का हिस्सा है, इनकी समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का तत्काल समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पेंशनर दिवस के अवसर पर डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि बैकों, जिला चिकित्सालय में वरियता दी जाये तथा उनके लिए अलग से खिड़की की व्यवस्था हो। उनको कैशलेस की सुविधा दी जाये, आयुष्मान कार्ड बनाया जाये। डीएम ने कहा कि उक्त समस्याओं के निराकरण को समय- समय पर जारी शासनादेशों का अनुपालन किया जाये। समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी जिले में पेंशन के प्रकरण लंबित है, उन पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समय से निस्तारण किया जाए। जिससे उन्हें बार-बार विभागों का चक्कर न लगाना पड़े। हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत शहीदों एवं कोरोना से मृत वरिष्ठ कोषाधिकारी स्वर्गीय सतीश कुमार के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार सहित कोषागार का स्टाफ एवं पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें