फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर बढ़ेगा जुर्माना  

Tue, 18 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले व्यापारी से बात करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने और सफाई रखने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर डीएम  ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक ली। उधर, शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए गए अभियान में कई व्यापारियों से जुर्माना वसूल किया गया।  
विज्ञापन

    
व्यापारियों के साथ बैठक में डीएम डीके सिंह ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर अब जुर्माना बढ़ाया जाएगा। पहली बार अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर एक हजार, दूसरी बार दो हजार और तीसरी बार पकड़े जाने पर तीन हजार जुर्माना लिया जाएगा। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई होगी। ठेले के साथ कहीं भी बेंच नहीं लगेगी।

ठेेले के नाम पर ढाबा नहीं चलेगा। ठेले वाला अपने बैठने के लिए केवल एक स्टूल रखेगा। गाड़ी चयनित स्थल पर ही पार्क होगी। ई-रिक्शा अब ठेकेदारी पर नहीं चलेंगी, जिसके नाम होगी वही चला पाएगा। ई-रिक्शा के लिए जल्द ही रूट तय होंगे। अतिक्रमण वालों के गोपनीय फोटो खींचकर उन्हें चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन


बाजारों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक लाउडस्पीकर लगी गाड़ी आएगी। सफाईकर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। सीडीओ अंकित अग्रवाल, एसपी सिटी राजेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

व्यापारियों की ओर से अनिल कंसल, संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, राहुल वर्मा, राजकुमार नरुला, प्रमोद मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, तरनजीत सिंह, राकेश त्यागी, दीपक वर्मा, दीपक नारंग, राधे वर्मा, महेश चौहान, नरेंद्र मित्तल, असद आदि मौजूद रहे। उधर, सोमवार को सीओ सिटी द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें