फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
मंसूरपुर में धरने के पास रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
एडीएम के वादे पर किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। रेलवे की ओर से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहा किसानों का धरना चौथे दिन एडीएम तथा रेलवे अधिकारियों के समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन पर समाप्त हो गया। सुरक्षा की लिहाज से रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

अधिग्रहीत की जा रही भूमि के मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर रालोद के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों का धरना मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर चौथे दिन अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरनास्थल पर हुई सभा में रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी तथा जिला पंचायत सदस्य संजय राठी ने कहा कि रेलवे द्वारा अधिग्रहीत की जा रही भूमि का एक जगह पर अलग-अलग मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों को जब तक एक समान उचित मुआवजा नहीं मिलेगा। रेल विभाग को किसी भी सूरत में काम नहीं करने देंगे। किसानों के बीच धरने पर एडीएम आलोक कुमार तथा रेलवे के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर मदन गौतम किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों से कहा कि अधिकृत की जा रही भूमि का मुआवजा बढ़ना चाहिए तथा खेतों में खड़ी किसानों की फसल का उचित दाम किसानों को मिलना चाहिए, तभी किसान रेलवे कोभूमि पर कार्य करने देंगे। यदि किसानों की मांगें पूरी किए बगैर रेलवे ने किसानों की भूमि कब्जाने की कोशिश की, तो किसान उसका डटकर मुकाबला करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने धरने के बीच किसानों को आश्वासन दिया कि बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वह किसानों की कलक्ट्रेट में मुआवजा बढ़ाने तथा अन्य मांगों को हल करने के लिए वार्ता होगी। दो दिन तक रेलवे विभाग कोई कार्य शुरू नहीं करेगा। धरने को पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान, रालोद जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान, अंगद खानुपुर, अशोक एडवोकेट, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, पंकज राठी, विशाल अहलावत, सुधीर भारतीय, प्रियंक घासीपुरा ,जगपाल जोहरा ,मांगेराम हर्ष राठी, तारीख मुस्तफा, कुलबीर प्रधान अशोक राठी आनंद डायरेक्टर ,राजेश्वर आर्य आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता अजीत राठी और संचालन संजय राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें