फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीत सुनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति गीत सुनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

पुरकाजी। पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए देश के 40 वीर जवानों को क्षेत्र के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने देशभक्ति गीत सुनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कस्बे में बजरंग दल द्वारा ठाकुर द्वारा मंदिर में यज्ञ हवन कराया गया। पंडित अनुज शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ कर देश के वीर बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में सामूहिक आहुति देकर एवं मौन धारण कर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। जिला संयोजक पीयूष राणा, वीरेंद्र सिंह, नगर संयोजक विपिन वर्मा, अंकित पाल, अंकुर शर्मा, आर्यन पाल, सौरभ मित्तल, अमन गोयल, नीरज सैनी, आदित्य पाल, अरुण मित्तल, विकास पाल, मोहित, नीरज , सूरज आदि लोग रहे। न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया गया। प्रधानाचार्य हरियोग वीर संत, ममता त्यागी, विजय त्यागी, रकम सिंह, आयशा खान, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। राजकुमार जनता इंटर कालेज फलौदा में भी शहीदों को याद किया गया। छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत गाए गए। नंदिनी, कविता,किरण, युवराज, लकी, मनदीप, शिवम ने देशभक्ति गीत सुनाए। उप प्रबंधक नवीन त्यागी, डॉ विनोद त्यागी, सुभाष त्यागी, प्रमोद त्यागी, जौली त्यागी, वीरेंद्र पाल शर्मा, बृजभूषण शर्मा, दिनेश कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार जोगेंद्र, अर्चना त्यागी, रजनी त्यागी, रूपेश कुमारी, अंबिका शर्मा, भूपेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें