फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में मरीजों के तिमारदारों से मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
खतौली में मरीज के तीमारदारों के साथ हुई मारपीट के जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों से मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के अशोक विहार स्थित हॉस्पिटल में मरीज को रातभर उपचार नहीं दिए जाने से खफा तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। इस पर अस्पताल कर्मचारियों ने तीमारदारों से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सैनीनगर निवासी सुधा ने अपनी गर्भवती पुत्रवधू को रविवार रात करीब नौ बजे अशोक विहार स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती किया था। परिजनों का आरोप है कि पूरी रात के बाद सोमवार को भी सुबह 11 बजे तक गर्भवती को उपचार नहीं दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई। जब परिजनों ने गर्भवती को वहां से अन्यत्र ले जाने का प्रयास किया, तो अस्पताल कर्मचारियों ने उसे डिस्चार्ज नहीं किया। इससे गुस्साए तीमारदारों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस से दूसरे हॉस्पिटल में भेजकर एडमिट कराया गया। पीड़िता सुधा ने घटना की तहरीर देकर पति राजेंद्र, बेटे अरुण व बेटी नीलम के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस जांच के दौरान हॉस्पिटल के एक कमरे से शराब की बोतल मिलने से हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर सवालिया निशान लगे हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि हॉस्पिटल में कोई डॉक्टर नहीं आता और शाम होते ही कर्मचारी शराब पीने में लीन हो जाते हैं। लोगों ने उक्त हॉस्पिटल को बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें