फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे पर राहगीरों के साथ बेल्टों से की मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने बाइक सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने आते-जाते दुपहिया वाहन चालकों के साथ बेल्टों से मारपीट की। मामले की वीडियो वायरल हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया तो तीनों आरोपी हाथ जोड़ कर माफी मांगते नजर आए।

मंगलवार रात में एक 18 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें तीन युवक बाइक से दिल्ली-दून हाईवे पर जा रहे है। तीनों युवक हुड़दंग कर रहे हैं। दो युवकों ने बेल्ट अपने हाथों में ले रखी है और रास्ते में मिलने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर अकारण ही बेल्ट से मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस वीडियो को हाईवे से गुजरने वाले किसी राहगीर ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर भी स्पष्ट तौर पर पढ़ा जा रहा था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो नई मंडी कोतवाली पुलिस बाइक के नंबर से तीनों युवकों तक जा पहुंची।
सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में भोकरहेड़ी का मूल निवासी और वर्तमान में शहर की साकेेत कॉलोनी में रहने वाला अंतरिक्ष चौधरी व बुढ़ाना के गांव मदीनपुर का मूल निवासी, वर्तमान में साकेत कॉलोनी में रहने वाला रमन कश्यप, उनका दोस्त मीरापुर थाने के गांव चुड़ियाला निवासी नदीम है।
विज्ञापन

तीनों ही युवक छात्र हैं। पुलिस ने तीनों को बाइक सहित पचैंडा रोड से पकड़ लिया गया। हाईवे पर राहगीरों पर बेल्ट से मारपीट करने का कारण पूछा गया तो तीनों हाथ जोड़ कर माफी मांगने लगे। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

पंकज ऐरन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें