फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री हो रहे परेशान

Tue, 08 Apr 2025 12:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री ट्रेन के संचालन को लेकर परेशान है। नई दिल्ली की जगह पुरानी दिल्ली से ट्रेन के संचालन से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री ट्रेन के संचालन को लेकर परेशान है। पहले नई दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन अब पुरानी दिल्ली से चलाई जा रही है। यह ट्रेन रोजाना लेट भी चल रही है।

विज्ञापन


जालंधर से चलकर वाया मुजफ्फरनगर होकर यह ट्रेन पिछले कई सालों से नई दिल्ली जाती थी। सुबह साढ़े दस बजे मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए जाने वाली इस ट्रेन में दर्जनों स्थानीय लोग दिल्ली जाते हैं। इनमें छात्र, व्यापारी, माल सलायर शामिल हैं। यह सभी लोग वर्तमान में परेशान हैं।

इनके अलावा भी इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों काे परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि यह ट्रेन पहले नई दिल्ली जाती थी और वहां से पौने तीन बजे वापस जालंधर के लिए चलती थी।
विज्ञापन


अब इस ट्रेन की लोकेशन को लेकर परेशानी बनी है। यह ट्रेन वर्तमान में पौने तीन बजे पुरानी दिल्ली से चलाई जा रही है। जिन लोगों को इस बारे में जानकारी है, वही लोग पुरानी दिल्ली पहुंच पाते हैं। नए यात्री इधर से उधर परेशान घूमते रहते हैं।

दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत व यात्री विनीत जैन, राजेश चौहान, श्याम सुंदर, महेश गोयल, पारस आदि का कहना है कि पुरानी दिल्ली से ही ट्रेन को चलाया जाना चाहिए ताकि नए यात्रियों को भी इस ट्रेन में सफर का लाभ मिले। इस बारे में रेलवे के डीआरएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें