फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता सम्मानित
विज्ञापन

बुढ़ाना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटियों को जन्म देने वाले माता-पिता को उपजिलाधिकारी ने शॉल भेंट कर सम्मान किया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अशोक के पौधे भी लगाए गए। इस मौके पर डॉ.विक्रांत डॉ. स्वेता, राजेंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, डॉ. राजीव कुमार एवं शिवराज सिंह मौजूद रहे। दूसरी ओर कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं समानता को दिखाया गया। कन्या भ्रूण हत्या के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र, अधिशासी अधिकारी ओमगिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें