फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभिभावकों ने किया हंगामा, विद्यालय ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के बाहर रोडवेज बसों की कतार और जाम से परेशान अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में हंगामा किया। उन्होंने कहा कि सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय छात्र और अभिभावक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। अभिभावकों ने दस दिन का समय देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। विद्यालय प्रशासन ने आश्वासन देकर अभिभावकों को शांत कराया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड से लेकर साईधाम मंदिर तक बसों की अवैध पार्किंग को लेकर अभिभावक लंबे समय से इसकी शिकायत विद्यालय प्रशासन से कर रहे थे। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती देखकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्या विद्यालय प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। इसका समाधान कराने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम देकर अभिभावक लौटे।
विद्यालय की निदेशक चंचल सक्सेना ने बताया कि पिछले करीब तीन वर्षों से स्कूल के गेट के बाहर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग रहती है। इससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़़ती है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा से बातचीत की है, उन्होंने अनुमति दी है कि सुबह स्कूल खुलने के समय और दोपहर छुट्टी के समय बेरिकेडिंग की जा सकती है ताकि बच्चों की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें