बच्चों की कहासुनी में भिड़े अभिभावक
देवबंद। अंबहेटा शेखां गांव में बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
अंबहेटा शेखां गांव निवासी तासीन की पत्नी सरीना ने तहरीर में बताया कि पति काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। सोमवार को पड़ोसी और उसके बच्चों के बीच खेल-खेल में कहासुनी हो गई। पड़ोसी ने बच्चों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। जब वह शिकायत लेकर गई तो आरोपी ने मारपीट की। जिससे वह और उसका बेटा घायल हो गए। सरीना के मुताबिक शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देख उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
तीन सौ नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार
देवबंद। कोतवाली पुुलिस ने एक युवक को नशे की तीन सौ गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान निवासी गागलहेड़ी के रूप में की गई है।