फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदेन स्कूल में अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदेन स्कूल में अभिभावकों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल में सोमवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर जबरन फीस वसूलने के लिए कोविड काल में भी ऑफलाइन परीक्षा कराने के साथ ही बच्चों से मारपीट करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल में सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हंगामा किया। अभिभावकों ने बाद में शहर कोतवाली में स्कूल डायरेक्टर व प्रबंधक शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए बच्चों को स्कूल में बुलाकर ऑफलाइन परीक्षाएं कराईं जा रहीं हैं, ताकि फीस वसूलने का दबाव बनाया जा सके। फीस जमा करने में समय दिए जाने की मांग करने वाले अभिभावकों के साथ बदसलूकी करते हुए उनके बच्चों के साथ मारपीट करने के साथ ही उन्हें अपमानित कर परीक्षा देने से भी रोका जा रहा है। अभिभावकों ने पुलिस से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि अभिभावकों ने शारदेन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर देकर बच्चों के साथ मारपीट व उनका शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि स्कूल प्रबंधन की गलती पाई जाती है तो मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें