फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 महिलाओं को गन्ने की पौध तैयार करने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
70 महिलाओं को गन्ने की पौध तैयार करने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

मंसूरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंसूरपुर शुगर मिल में पॉलीबैग पद्धति के द्वारा सिंगल बड़ से गन्ने की पौध तैयार करने का 70 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई गई है। गन्ने को बीज भी अच्छा और लाभकारी होगा। जनपद में महिलाओं के 36 समूह बन चुके हैं। इन समूहों की 360 महिलाएं कार्य कर रही हैं। जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर आरडी द्विवेदी ने कहा कि महिला दिवस पर गन्ना विभाग ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरू की है। छोटे-छोटे समूह बनाकर महिलाएं अपने घर पर ही पॉलीबैग पद्धति के अंतर्गत सिंगल बड़ से गन्ने की पौध तैयार कर लाभ कमा सकती हैं। एक बड़ पर एक रुपये 50 पैसे गन्ना परिषद तथा एक रुपये पचास पैसे बड़ खरीदने वाला किसान देगा। इस प्रकार एक बड़ से बीज तैयार करने में महिला को तीन रुपये मिलेंगे। इस विधि से गन्ने का बीज तैयार करने में लागत भी कम आएगी तथा उत्पादन अधिक होगा। कार्यक्रम में 70 महिलाओं को सिंगल बड़ से गन्ने का बीज तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, गन्ना प्रबंधक मुनेश कुमार, समिति सचिव विश्वमित्र पाठक, प्रदीप राठी, फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा आदि अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें