फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को आदेश की कॉपी थमा पंकज ने लिया चार्ज   

Tue, 09 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपने कार्यालय में बैठे चेयरमैन पंकज अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने डीएम जीएस प्रियदर्शी को हाईकोर्ट के आदेश की प्रति देकर पालिका में कार्यभार संभाल लिया। चेयरमैन ने कहा कि मुझे बर्खास्त कराकर बीजेपी नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या की है। मैं ब्लैकमेल होने वाला नहीं हूं। अब प्रतिदिन बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार का खुलासा करूंगा।
विज्ञापन


चेयरमैन सोमवार दोपहर अधिवक्ता तेगबहादुर सैनी के साथ डीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति देते हुए कहा कि शासन का बर्खास्तगी आदेश निरस्त हो गया है, हम कार्यभार ले रहे हैं। डीएम ने कहा कि वह शासन में बात करेंगे तो अधिवक्ता तेगबहादुर ने कहा कि हाईकोर्ट में शासन और प्रशासन दोनों का प्रतिनिधित्व था, इसलिए अलग से किसी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है।

इसके बाद पंकज अग्रवाल ने पालिका पहुंचकर कार्यभार ले लिया। कहा कि हाईकोर्ट में उन्होंने खुद प्रार्थना पत्र दिया था कि हमें वित्तीय अधिकार नहीं चाहिए। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नियमों से ऊपर जाकर जनपद के भाजपा नेताओं के दबाव में उनकी बर्खास्तगी की।
विज्ञापन


उनकी बर्खास्तगी कर बीजेपी नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या की है। बीजेपी नेता पालिका को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं। इनकी निगाहें पालिका में आए 19 करोड़ के बजट पर हैं। वह ऐसे बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार का प्रतिदिन खुलासा करेंगे। 

अब चुनाव लड़ना मेरी मजबूरी : पंकज      
पंकज अग्रवाल ने कहा कि उनका परिवार इस बार चुनाव लड़ाने को तैयार नहीं था, लेकिन बीजेपी नेताओं ने जिस तरह उनके ऊपर हमला किया है, जनता के बीच में जाना उनकी मजबूरी हो गई है। वह कांग्रेस में ही रहेंगे और पालिका का चुनाव कांग्रेस के सिंबल पर ही लड़ेंगे। बीजेपी पालिका चुनाव को लेकर मुझसे घबराई हुई है, इसलिए मुझे झूठे आरोपों में फंसाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें