फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तुग़लकपुर में संक्रमण की आशंका से हड़कंप

विज्ञापन
पुरकाजी के गांव तुगलकपुर में मकान पर लगाया गया होम कवारंटीन कोविड 19 का पोस्टर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संक्रमण की आशंका से तुगलकपुर में हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। आरोग्य सेतु एप द्वारा गांव में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण बताने पर गांव तुग़लकपुर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि गांव तुग़लकपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली के कॉलेज में प्रोफेसर थे। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण चार दिन पूर्व दिल्ली में ही उनकी मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर गांव से उनका भाई समेत अन्य परिजन दिल्ली गए थे। जो उनकी पत्नी व दो बच्चों को सोमवार को अपने साथ गांव में ही ले आए। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें घर पर ही क्वारंटीन करा दिया गया था। मंगलवार को ग्राम प्रधान सहित अन्य कई लोगों के मोबाइल की आरोग्य सेतु एप द्वारा कुछ ही दूरी पर तीन लोगों में कोरोना संक्रमण के संकेत देने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य व पुलिस को सूचना दी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने गांव में पहुंचकर उस परिवार के लोगों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मी योगेश शर्मा ने बताया कि होम क्वारंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य पर एक सप्ताह तक विशेष ध्यान रखा जाएगा। कोई भी दिक्कत होने पर उनकी कोरोना जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें