फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही पंडाल में फेरे और निकाह

विज्ञापन
11-जानसठ ब्लाक में जोड़ों की शादी कराई गई। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
एक ही पंडाल में फेरे और निकाह
विज्ञापन

मोरना। ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 42 जोड़ों का विवाह कराया गया। 33 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व नौ जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया।
बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंडित भोला नाथ शास्त्री ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया तथा मौलाना मौहम्मद इनाम ने मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह कराया। मुख्य अतिथि अनिल राठी ने कन्यादान के रूप में 30 हजार रुपये का चेक व दस हजार की वैवाहिक सामग्री बर्तन, पायल, चुटकी व जेवरात आदि दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रधान सुक्रमवीर, प्रधान संसार सिंह, घनश्याम सिंह, चंद्रबोस, सुधीर बालियान, नेमपाल प्रधान, अली मौहम्मद, विनोद शर्मा, वेदवीर, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ में डीएम ने 31 जोड़ों का विवाह कराया
जानसठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लाक में 31 जोड़ों की शादी कराई गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा जोड़ों को प्रमाणपत्र व घरेलू सामान देकर खुशी से जीवन बिताने का वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर में डीएम सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में 31 जोड़ों की शादी कराई गई। समारोह में वर-वधू द्वारा एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की रस्म निभाई गई। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज से तथा 10 जोड़ों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कराकर कराई गई। प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये का चेक, 10 हजार का घरेलू सामान दिया गया। समारोह में एसडीएम अनुज मलिक, सीओ धनंजय कुशवाह, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, प्रधान आलोक गोयल, खालिद गुर्जर, राजन वालिया, महबूब प्रधान आदि मौजूद रहे।

10-मोरना ब्लाक में जोड़ों का विवाह कराया गया।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें