फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीडीसी सदस्यों को अगवा करने के विरोध में तितावी में हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बीडीसी सदस्यों को अगवा करने के विरोध में तितावी में हुई पंचायत
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। संयुक्त रूप से हुई पंचायत में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। विपक्ष ने भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार पर दो बीडीसी सदस्यों को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। नरेश टिकैत ने एलान किया कि जब तक दोनों बीडीसी सदस्य पंचायत के बीच में नहीं आएंगे. तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बघरा ब्लाक के प्रमुख पद के भाजपा के प्रत्याशी गौरव पर आरोप है कि उसने ढिंढावली के बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र प्रजापति और लडवा के नाजिम को अगवा कर लिया गया है। पीड़ित परिवारों को साथ लेकर विपक्ष दो दिन से आंदोलन कर रहा है। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग दो दिन से जाम है। इसी प्रकरण को लेकर तितावी थाने के सामने पंचायत हुई। पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार को हमने बनवाया था, इसने किसानों के साथ धोखा किया है। चार साल में गन्ने का एक भी पैसा नहीं बढ़ाया। अब तो यह सरकार तानाशाही पर उतर आई है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि दोनों अगवा बीडीसी सदस्य पंचायत में हाजिर नहीं होते, तो आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार अन्याय पर उतर आई है। इसके खिलाफ सभी खापों और दलों को एकजुट होना पड़ेगा। ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी इंद्रवीर ने कहा कि मेरे पीछे कई दिन से पुलिस की गाड़ी है। मैं तो आप लोगों के कहने पर चुनाव लड़ रहा हूं, आप साथ हो तो मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, रालोद युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, सुधीर भारतीय, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, श्रीराम तोमर, राजेंद्र, शाहिद आलम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सतेंद्र बालियान, सुक्रमपाल, चांदवीर, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी ने विचार रखे। अध्यक्षता फिरोज प्रधान और संचालन राजकिशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने टिकैत से फोन पर बात की
तितावी। पंचायत के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह ने थानेदार राधेश्याम यादव के माध्यम से भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से बात की। एसएसपी ने बताया कि बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र मुख्यालय पर पेश हुआ है। इस पर टिकैत ने सीधे धर्मेंद्र की पत्नी को फोन दे दिया। पत्नी ने एसएसपी से कहा कि उसे अपना पति यहां चाहिए। जब तक यहां नहीं आएगा हम नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र ने विपक्ष के आरोपों का खंडन किया
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की मौजूदगी में बघरा क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी एवं वार्ड 69 से बीडीसी मेंबर धर्मेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि कुछ विपक्षी लोग उनके अपहरण के आरोप लगाते हुए तितावी थाने पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अपहरण नहीं हुआ है। वे अपनी मर्जी से सुरक्षा की दृष्टि से अपने मामा के यहां जौली में रह रहे हैं। उल्टे उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके बार-बार फोन करने के बावजूद उनकी पत्नी और माता से बात नहीं होने दी जा रही है। उनका फोन विपक्षियों ने अपने कब्जे में कर रखा हैै। माता और पत्नी को बंधक बना रखा है। यही नहीं गत दिवस उसकी माता व पत्नी को उनके गांव ढिंढावली से बुलाकर तितावी में अरविंद प्रधान के घर पर रखा गया। बघरा क्षेत्र से प्रमुख पद के दावेदार गौरव पीनना ने कहा कि धर्मेंद्र के अपहरण के बात झूठी है। विपक्षियों ने उनके परिवार को बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें