फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदसलूकी के आरोपियों को छुड़ाने पर गौरव टिकैत के खिलाफ पंचायत

Fri, 30 Oct 2020 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सिसौली में बोहती देवी डिग्री कॉलेज में शिक्षकों से अभद्रता करने वाले तीन युवकों को पुलिस से छुड़ाने पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत के खिलाफ पंचायत बैठ गई। ग्रामीणों और शिक्षकों के गुस्से को भांपते हुए नरेश टिकैत ने भरी पंचायत में तीनों आरोपियों सहित अपने पुत्र को भी पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बोहती देवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को कस्बे के दूसरे वर्ग के तीन युवक शिक्षण सत्र के दौरान अंदर घुस आए और फोटो खींचने शुरू कर दिए। शिक्षकों ने विरोध किया, तो युवकों ने उनसे अभद्रता कर दी। इस पर शिक्षकों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद ही भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत आरोपियों के समर्थन मेें आ गए। गौरव ने तीनों को पुलिस से छुड़ा लिया। इसको लेकर ग्रामीणों और शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

यह भी पढ़ें: नाग-नागिन का जोड़ा देख किसान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेज परिसर में पंचायत बैठ गई। पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत को भी बुला लिया गया। ग्रामीणों के गुस्से को भांपते हुए नरेश टिकैत ने तीनों युवकों के साथ ही गौरव टिकैत को भी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद यह मामला शांत हुआ। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने बाद में गौरव को छुड़ा लिया। बाकी तीनों आरोपियों सनी, साकिब और आदिल का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें