जनता का पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को शहर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर बस स्टैंड पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। देश में वाल्मीकि रेजीमेंट बनाने की मांग की गई। मुकेश चौहान, सन्नी, मुन्नी, प्रमोद टांक, सुशील, नरेश नंदन, अमित, सतीश, अर्जुन, संदीप आदि शामिल रहे।
झांसी की रानी चौक पर एंटी करप्शन के सदस्यों ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूका। देश के शहीद सैनिकों को श्रंद्धांजलि अर्पित की गई। मौहम्मद नदीम, संजय, सौरभ, नरेश आनंद, नितिन मनचंदा, नितेश खुराना, निशांत मित्तल, अंकुर मलिक, अंकुश भुटानी, संजीव मलिक, गुलशन गंभीर, इशांत छाबड़ा, कार्तिक खत्री, रमन ग्रोवर आदि शामिल रहे। राईन समाज सेवा सोसायटी ने भी देश के शहीद सैनिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
दो मिनट का मौन धारण किया गया। नईम, डॉ अरशद इकबाल, मोबीन राईन, नौशाद, मुस्तकीम, इरफान, आरिफ, काशिफ, जावेद, सलीम, गुलबहार मलिक, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सैन नाई समाज समिति ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। चरथावल रोड पर धर्मशाला में एकत्र होकर मौन धारण किया गया। अध्यक्षता शिवनारायण एवं संचालन अशोक कुमार ने किया। मांगेराम, ओमपाल, रामपाल, भोपाल, सुरेशपाल, गजराज, महक सिंह, मंगत सिंह, सुनील, डॉ सुभाष, अखिलेश कुमार, प्रवेश, कुलदीप, दिनेश, जयपाल, सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने शिवचौक पर पाकिस्तान का झंडा फूका।
बाबूराम पाल, संजय मित्तल, नितिन शर्मा, अमित हिंदू, मोहित संगल, कशिश गोयल , ओमप्रकाश मिश्रा, राकेश सैनी, अमित मित्तल, देवेंद्र चौधरी, मनीष गर्ग, राहुल शर्मा, निशा वर्मा, नितिन वर्मा, हर्षित तायल, विकास अग्रवाल, शिवा सैनी आदि रहे। शिवसेना, डिस्ट्रिक्ट एक्स सर्विसेज लीग, नेशनल इंटिग्रेटेड मैडिकल एसोसिएशन, नईमंडी उद्योग व्यापार मंडल ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।