फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना क्षेत्र से चार से लापता युवक पाक बार्डर पर मिला

Sun, 09 Oct 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना  में गांव सैनपुर का रहने वाला युवक चार दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। लापता युवक पंजाब के थाना फजीलका क्षेत्र से पाकिस्तान बार्डर से मिला।
विज्ञापन

   कोतवाली क्षेत्र के गांव सैनपुर के रहने वाले सतबीर का लड़का गौरव (22) चार अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गया था। पांच अक्टूबर को गौरव के पिता सतबीर ने अपने बेटे की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। 
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गौरव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। घर से चले जाने के बाद वह किसी प्रकार पाकिस्तान के बार्डर तक चला गया। पंजाब के फाजिलका थाने की पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि उसके हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ है। गौरव अपने घर का मोबाइल नंबर भी बता देता है। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पाता। 
विज्ञापन

सात अक्तूबर को पंजाब पुलिस ने उसके बताए हुए नंबर पर काल करके गौरव के परिजनों को सूचना दी। इससे परिजनों की चिंता काफी हद तक दूर हो गई।परिजनों ने बरामदगी की सूचना से बुढ़ाना कोतवाली को अवगत कराया। गौरव के परिजन सूचना मिलते ही उसे लाने के लिए निकल पड़े। शनिवार को प्रात: चार बजे गौरव सकुशल आने परिजनों के साथ घर आ गया। 
विज्ञापन

इससे पुलिस महकमे को काफी राहत मिली है।  बेटे के मिलने से परिजन काफी खुश हैं। लोगों ने पुलिस महकमे के अधिकारियों की काफी तारीफें की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें