खतौली में विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बूथ गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ की रचना करते हुए 21 लोगों की व्यूह रचना बनाओ और बूथ पर खेल एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए वहां की रचना करो। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता का नारा दिया।
जीटी रोड पर शनिवार को एक बैंक्वेट हाल में आयोजित विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सुनील बंसल ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की मजबूती के बिना विधानसभा चुनाव का संग्राम जीतना संभव नहीं है। इसलिए सबसे पहले बूथ अध्यक्षों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी रामपाल पुंडीर ने भी बूथ अध्यक्षों को मजबूत होने पर बल दिया। इस दौरान पालिका चेयरमैन पारस जैन ने बुके भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन नगर महामंत्री सुरेश आर्य ने किया। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, अश्वनी उपाध्याय, अमित जैन, वीरेंद्र जैन, राकेश प्रजापति, देवेंद्र धीमान, रामनारायण अरोरा, शिवरतन विश्वकर्मा, अनिल धामा, ब्रजेश भंडारी, सुनील उपाध्याय, जीतू वाल्मीकि, नीटू उपाध्याय, अंकित जाटव, पंकज भटनागर, संजय बांगड़ी, विपिन उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, मोनू अग्रवाल, संदीप भोला, हर्ष उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, विनीत शर्मा, आशीष देशवाल, रोहित राजपूत, प्रभात पंडित, प्रफुल्ल आर्य, अक्षय, आलोक अत्री, शिवम आहूजा, सुशील पांचाल, दीपक शर्मा, रविकुमार, नितिन अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।