फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से मिली नशीली दवाओं का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख से अधिक की दवाएं बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा नशीली दवाएं बरामद की गईं। पांच लाख से अधिक कीमत की दवाएं बरामद करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं, दो अन्य मेडिकल स्टोर भी चिह्नित किए गए हैं। इन दवा विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के मिमलाना रोड स्थित सना मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर करीब 30 हजार रुपये कीमत की नशीली दवाएं बरामद की गईं थीं, जिन्हें बिना डॉक्टरी सलाह के धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर संचालक गुलबहार के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी स्टोर संचालक से पूछताछ में उसने शहर के रुड़की रोड स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं लाए जाने की जानकारी दी, जिस पर रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर सहारनपुर संदीप कुमार व थाना पुलिस को साथ लेकर उक्त मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर के अनुसार, इस दौरान चौधरी मेडिकल स्टोर से पांच लाख रुपये से अधिक कीमत की नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिन्हें अवैध रूप से बिना किसी डॉक्टरी सलाह के मेडिकल स्टोर्स व अन्य नशे के कारोबारियों को सप्लाई किया जा रहा था। उक्त मेडिकल स्टोर के संचालक मोहम्मद सलीम के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं, उक्त मेडिकल स्टोर को सीज भी कर दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालकों से पूछताछ में दो अन्य मेडिकल स्टोर्स के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जहां नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। उक्त दोनों मेडिकल स्टोर्स पर भी जल्द छापेमार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें