नगरपालिका में मिशन शक्ति कार्यक्रम में कोविड काल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका में मिशन नारी शक्ति अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ होने पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कोविड काल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में लिपिक बिरला सूद ने मुख्यमंत्री द्वारा कोविड काल में शुरू स्ट्रीट वेंडर व महिलाओं के स्व निधि योजना के अंतर्गत ऋण योजना द्वारा स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला लाभार्थियों का परिचय कराया। इस कड़ी में इंदु पुत्री सुनील और रेखा शर्मा ने प्रभु की रसोई योजना में गरीब परिवारों को भोजन मुहैया कराया। जबकि स्वाति धवन ने स्वयं सहायता समूह के संचालन के बारे में बताया। पालिका के ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार रॉय ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रिया, संदीप, संतोष, शंकर, कमलेश व नरेश आदि को सम्मानित किया। इसमें सफाई व खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के परियोजना अधिकारी रविश कुमार, अकबर, महबूब आलम, विकास चौधरी, रिषीपाल, आरिफ, अशोक वाल्मीकि, सुफियान, नरेंद्र कुमार, देवानंद, मोबिन, सुनील, उपेंद्र, अनिल, सतीश आदि रहे।