फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शांतिनाथ विधान का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जैन मंडी स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर के तत्वावधान में पंच दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के चतुर्थ दिन शांतिनाथ पूजन, जलाभिषेक हुआ। प्रातः नित्य नियम पूजन के पश्चात नितिन के निर्देशन में शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विधान के मुख्य पुण्यार्जक अरुण कुमार जैन रहे। विधान के मध्य में आचार्य भारत भूषण महाराज ने प्रवचन किए। दोपहर में उत्सव पंडाल में जैन पहेलियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला इकाई ने किया। बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में धर्म पहेली का उत्तर देने वाले विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुभाष जैन, राजेन्द्र जैन, सुशील जैन, हंस कुमार जैन, सुनील जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें