फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को सुना

विज्ञापन
खतौली के चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कालेज के एनएसएस शिविर की स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण प्रद? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को सुना
विज्ञापन

जानसठ/खतौली। जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व सीडीओ ने शिकायतों को अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 48 शिकायतें आई, जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम प्रशासन अमित कुमार व सीडीओ आलोक यादव ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें।
विज्ञापन

तहसील में कस्बे के इकबाल अहमद ने घरों की छत पर फैले विद्युत कनेक्शन के तारों के बारे में, गांव बेहड़ा आसा निवासी हरपाल सिंह व गांव भलेड़ी निवासी सोनू मूंछ, राजू, रोहता, जयप्रकाश, विनोद कुमार, बोबी, रविंद्र आदि ने शिकायती पत्र देते कहा कि गन्नों के वाहनों से किसी भी दिन विद्युत लाइन के लोहे जर्जर हालत में खंभे टूटकर गिर सकते हैं। एसडीएम कुलदीप मीणा ने विद्युत निगम के जेई कपिल कुमार को गांवों में खंभों का निरीक्षण कर तुरंत बदलवाने के निर्देश दिए। एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ जानसठ शकील अहमद, भोपा सीओ राममोहन शर्मा व सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे हैं। उधर, खतौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने शिकायतों को सुना। उन्होंने लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 34 शिकायतें आई, जिनमें में दो का निस्तारण करा दिया गया। तहसीलदार भगत सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें