जैविक खाद से तैयार गन्ने का गुड़ गौरव टिकैत व ग्रामीणों को खिलाता किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/भौराकलां। गांव भौरा खुर्द में जैविक खेती करने वाले युवा किसान विकास बालियान को भाकियू के युवा नेता गौरव टिकैत ने प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया।
तहसील क्षेत्र के गांव भौरा खुर्द में युवा किसान विकास बालियान जैविक खेती करते हैं। हालांकि जैविक खेती से उनको अपेक्षा के अनुसार पैदावार नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि वह कम पैदावार में भी जैविक विधि से तैयार फसल से गुड़, शक्कर, सिरका, खांड़ व हल्दी आदि तैयार करके अच्छी कीमत प्राप्त कर लेते हैं। क्षेत्र में किसान की नई पहल से खुश होकर युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत ने किसान को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। भाकियू नेता ने कहा कि सभी किसानों को जैविक खेती की ओर अपने कदम बढ़ाने चाहिए। विकास ने बताया कि वह पिछले तीन साल से जैविक खेती कर रहे हैं।