फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामी गंगे के तहत जैविक कृषि मेले का हुआ आयोजन

विज्ञापन
मोरना ब्लाक में नमामी गंगे जैविक किसान मेले में जैविक गुड स्टाल पर गुड का स्वाद लेते एसडीएम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। मोरना विकासखंड परिसर में नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत कृषि मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गुड़ स्टाल पर किसान राकेश कुमार व ब्रजवीर द्वारा तैयार किए गए जैविक गुड़ का एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने स्वाद लिया।
विज्ञापन

रविवार को जैविक कृषि मेले में मुख्य अतिथि भाजपा के नमामि गंगे के सह संयोजक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि फसलों में अंधाधुंध पेस्टिसाइड के प्रयोग से मानव शरीर में विभिन्न बीमारियां जन्म ले रही है। इसका एकमात्र निवारण जैविक खेती है। जैविक खेती के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है व अनुदान भी दे रही है। जैविक खेती से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। कृषि विशेषज्ञ द्वारा किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी मेले में जैविक खेती की शुरुआत करने वाले किसान महेश चेतन्य, इंद्र सिंह, चमनो, मानसिंह, सुधीर, बरजबीर, राकेश आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जैविक कृषि मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें जैविक गुड़ का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, गन्ना विकास परिषद मोरना डिप्टी संजय कुमार, गन्ना अधिकारी चीनी मिल अंकित कुमार, चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश कुमार, जेपी शर्मा आदि ने संबोधित किया। वही कार्यक्रम के आयोजन में अंकित, राजदेव, आयुष, अनिकेत आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। हरिंदर, संदीप बीटीएम, संदीप टीएससी, धीरेंद्र, रणधीर, शोभित, विनय, डॉ. वीरपाल सहरावत सहित काफी किसान मौजूद रहे।
महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
मोरना ब्लाक में गन्ना विकास परिषद मोरना, लघु सिंचाई, जैविक खेती जहर मुक्त स्वस्थ भारत योजना, पशु चिकित्सा विभाग मोरना, आरसेटी विभाग मोरना, किसान सहकारी समिति मोरना, डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक मुजफ्फरनगर, किसान पंजीकरण, किसान कल्याण योजना, कृषि विभाग आदि की ओर से मेले में स्टालों का आयोजन किया गया। वहीं ब्लाक मिशन प्रबंधन मोरना प्रभारी मुनेश व देव कुमार ने बताया कि ब्लाक की 500 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने को विभिन्न समूहों के तहत गुड़, आचार, नमकीन, मसाले, सिरका, हल्दी, मिर्च, कचरी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें