फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ईरान संकट पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित, हेल्पलाइन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईरान में युद्ध जैसी स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसे नागरिकों की सहायता के लिए कलक्ट्रेट परिसर में एक इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) स्थापित किया गया है, जो किसी भी देश में फंसे हैं या संभावित खतरे में हैं। परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे केंद्र संचालित रहेगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा तीन हेल्पलाइन नंबर तत्काल प्रभाव से सक्रिय किए गए हैं। यह नंबर 9412210080, 0131-2436918 और राहत टोल फ्री नंबर 1077 हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर संबंधित व्यक्ति के परिजन उनकी जानकारी, वर्तमान लोकेशन और अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध करा सकते हैं।
इससे शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम लगातार काम करेगा। यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं का संकलन करेंगे।
विज्ञापन

वे इन सूचनाओं को उच्चाधिकारियों तक प्रेषित करेंगे। आवश्यकतानुसार विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। यह समन्वय आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए होगा।


इनसेट
अफवाहों पर ध्यान न दें...हेल्पलाइन की मदद लें
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने लोगों से कहा है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। लोगों को आवश्यकता होने पर केवल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर ही संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें