फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआड़ा रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बुआड़ा रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास का विरोध
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के बुआड़ा रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास का विरोध करते हुए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने वहां काम कर रहे मजदूरों को भगाकर काम पूरी तरह रुकवा दिया।
विज्ञापन

बुआड़ा रोड पर रेलवे द्वारा अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। इस अंडरपास के निर्माण का क्षेत्र के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास जहां बनाया जा रहा है, वहां से गंगनहर एकदम पास है। इसके चलते अंडरपास बनने के बाद बरसात के दिनों में वहां भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुआ करेगी, जिससे आवागमन में परेशानी होगी। इसे लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम को भी ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए वहां काम कर रहे मजदूरों को भगाकर निर्माण कार्य पूरी तरह से रुकवा दिया। इसके बाद, ग्रामीण कस्बे के रेलवे रोड स्थित एक हेल्थ क्लब का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान से मिले और अंडरपास बनने से होने वाली दिक्कतों की जानकारी देते हुए इसका निर्माण रुकवाए जाने की मांग की। इस पर डॉ बालियान ने मौके पर ही रेलवे इंजीनियर को कॉल कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने हाथरस प्रकरण में सरकार द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए सच्चाई जनता तक जाने की बात कही। गांव ताजपुर के प्रधान निवेश राणा, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी, प्रवीण प्रधान, राजवीर, सुनील बुआडा, अरूण गुर्जर, विनोद, जोगेंद्र और राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें