मुजफ्फरनगर। रेल मंत्रालय ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कराया है। इस ट्रेन का संचालन 13 अगस्त तक होगा।
कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी हैं। 30 जुलाई से सावन मास शुरू हो गया हैं। कांवड़ यात्रियों की संख्या भी बढ़ी हैं। रेल मंत्रालय ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई है। दिल्ली शाहदरा से यह ट्रेन रात में हरिद्वार पहुंचेगी। अगले दिन यात्रियों को लेकर हरिद्वार से वापस दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी। तीस जुलाई की रात से ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
शाहदरा से रात 10 बजकर 25 मिनट पर हरिद्वार के लिए चलेगी।
गाजियाबाद में 11 बजकर पांच मिनट पर पहुंच कर सात मिनट बाद चलेगी।
मेरठ नगर में 11 बजकर 52 मिनट पर पहुंच कर दो मिनट बाद चलेगी।
मुजफ्फरनगर में 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच कर दो मिनट बाद चलेगी।
टपरी में एक बजकर 35 मिनट पर पहुंच कर पांच मिनट बाद चलेगी।
रुड़की में दो बजकर 22 मिनट पर पहुंच कर दो मिनट बाद चलेगी।
ज्वालापुर में चार बजकर 14 मिनट पर पहुंच कर दो मिनट बाद चलेगी।
हरिद्वार में दिन निकलने के चार बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।
हरिद्वार से अगले दिन दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट पर शाहदरा के लिए चलेगी।
रुड़की में चार बजकर 20 मिनट पर पहुंचकर दो मिनट बाद चलेगी।
टपरी में पांच बजकर पांच मिनट पर पहुंच कर पांच मिनट बाद चलेगी।
मुजफ्फरनगर में पांच बजकर 53 मिनट पर पहुंच कर दो मिनट बाद चलेगी।
मेरठ नगर में छह बजकर 48 मिनट पर पहुंच कर दो मिनट बाद चलेगी।
गाजियाबाद में सात बजकर 48 मिनट पर पहुंच कर दो मिनट बाद चलेगी।
दिल्ली शाहदरा में रात में आठ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।
-
वर्जन-
दिल्ली शाहदरा से हरिद्वार के लिए चलने के दौरान ट्रेन का नंबर 04313 व वापस में 04314 होगा। यह ट्रेन एक दिन में एक बार ही आवागमन करेंगी। - पवन चौधरी, रेलवे स्टेशन अधीक्षक मुजफ्फरनगर