फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेटियों के लिए खोलो स्कूल...कन्यादान में करो विद्यादान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। सोरम की सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में बेटियों की शिक्षा और आगे बढ़ाने पर मंथन किया गया। देशखाप ब्राहमण समाज के चौधरी पंडित सुभाष भारद्वाज ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। बेटियों की शिक्षा से समाज और राष्ट्र सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन

बड़ौत देशखाप से आए चौधरी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि उनकी खाप में पिछले 69 साल से बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। पूरे समाज को इस मुहिम को आगे बढ़ाना होगा। बेटियों की शिक्षा का पहला कार्य बनाना होगा।
वाजिदपुर के थांबेदार ओमकार दत्त भारद्वाज ने कहा कि बेटियों को पढ़ाना होगा। दहेज प्रथा बंद करनी होगी। समाज को अपने दायित्य निभाने होंगे। अब जरूरत विद्यादान करने की है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पांच किमी पर बेटियों के लिए स्कूल खोले जाने चाहिए। बेटियों को कन्यादान में विद्यादान करें। धोबी समाज के चौधरी समयदीन ने कहा कि नए दौर में शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना होगा।
महिलाएं भी पंचायत में हुई शामिल, भागीदारी बढ़ाने का आह्वान
सोरम की पंचायत में शामिल होने के लिए महिलाएं भी पहुंची। मंच से वक्ताओं ने महिलाओं का अभिनंदन किया। साथ ही यह भी कहा कि आने वाले दिनों में खाप पंचायत में महिलाओं को और अधिक हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। महिलाओं तक बात पहुंचेगी तो बच्चों तक इसे आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को पंचायत और सर्वखाप पंचायत तक लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें