फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख पांच हजार को ही लगी पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में तमाम प्रयासों के बाद भी अभी तक केवल तीन लाख पांच हजार 121 लोगों को ही कोरोना महामारी को रोकने के लिए पहली डोज लग पाई है। दूसरी डोज केवल 59155 लोगों को ही लग पाई है। जनपद में लगभग साढे़ अट्ठारह लाख लोगों का वैक्सीनेशन होना है। आगामी डेढ़ माह में इस लक्ष्य को पूरा करना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर खतरा बना है। खतरे से बचने को एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन है। जिले में वैक्सीनेशन अभी काफी कम है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में यहां 45 वर्ष से ऊपर की आयु के दो लाख 66 हजार 945 लोगों को पहली डोज लगी है। इनमें दूसरी डोज केवल 59155 लोगों को ही लग पाई है। दो डोज का अंतराल बढ़ा देने से यह स्थिति बनी है। 18 से 44 वर्ष के आयु के टीकाकरण अभियान में यहां अभी तक 38176 लोगों को ही पहली डोज लग पाई है। तीसरी लहर डेढ़ माह बाद बताई जा रही है। ऐसे में डेढ़ माह में सभी लोगों का टीकाकरण करना बड़ी चुनौती है। हालांकि सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि टीकाकरण को लेकर वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें