फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाल बाग में निर्माणाधीन सड़क के मलबे पर स्कूटी चढ़ने से हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। देर रात स्कूटी पर सवार होकर जा रहे होटल मालिक अर्जुन (32) की स्कूटी निर्माणाधीन सड़क के बीच डाले गए मलबे पर चढ़ कर उछल गई। युवक उछल कर दूर जाकर गिरा। उसका सिर ईंट पर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। नवरात्र में उसकी शादी होनी थी।



सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी अर्जुन गांधी कॉलोनी में अपनी बहन प्रीति के पास रहता है। वह सिसौना के पास एक होटल पर काम करता है। रविवार देर शाम वह अपनी बहन व भांजे को होटल पर लेकर गया था। रात में उन्हें स्कूटी पर बैठा कर घर छोड़ने आया था। देर रात वह स्कूटी से होटल जाने के लिए चला था। गांधी कॉलोनी से लाल बाग के रास्ते होते हुए वह पचैंडा रोड पर आ रहा था।
विज्ञापन


लाल बाग में गली नंबर छह में सड़क का निर्माण चल रहा है। कई दिन से फिलहाल काम बंद था। निर्माण के लिए सड़क को तोड़ा गया था। सड़क तोड़ने के बाद मलबा सड़क के बीच डाला गया था। रात में युवक जब वह पहुंचा तो अंधेरे में उसे सड़क टूटी होने का पता नहीं चला और उसकी स्कूटी सड़क के बीच पड़े मलबे पर जा चढ़ी।

स्कूटी उछल गई और युवक उछल कर दूर मलबे के पास जा गिरा। उसके सिर में ईंट लग गई थी। हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।



जांच अधिकारी नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। गणमान्य लोगों के कहने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

-
परिजनों में छाया शोक
अर्जुन की बड़ी बहन प्रीति ने बताया कि वह तीन बहनें है। उनका एक भाई अर्जुन था। उसने सिसौना के पास बद्री विशाल होटल को ठेके पर लिया था। भाई की मौत से पूरे परिवार में शोक है। उसकी नवरात्र में शादी होनी थी। अभी तारीख तय नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें