फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन माह में छह अर्बन पीएचसी पर केवल 48 प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा। अर्बन यानी शहर की छह पीएचसी पर तीन माह के दौरान केवल 48 प्रसव हो पाए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवट में प्रसव की संख्या मात्र चार ही रही।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भी घर के करीब स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से अर्बन पीएचसी यानी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। शहर में मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्र में खालापार, रामपुरी, सुभाष नगर और सरवट एवं बुढ़ाना में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। जिनमें लक्ष्य के सापेक्ष तीन माह के दौरान दो प्रतिशत भी प्रसव नहीं हो पाए।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अर्बन पीएचसी खालापार में लक्ष्य 470 के सापेक्ष 14, रामपुरी में 419 के सापेक्ष 10, सुभाष नगर में 359 के सापेक्ष सात एवं अर्बन पीएचसी खतौली में लक्ष्य 343 के सापेक्ष पांच और सरवट में लक्ष्य 385 के सापेक्ष चार ही प्रसव हो पाए। अर्बन सीएचसी पर प्रसव का प्रतिशत कम रहने का एक बड़ा कारण 24 घंटे सुविधा का अभाव और निजी चिकित्सालय पर निर्भरता माना जा रहा है।
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय सहित 34962 प्रसव का लक्ष्य
जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद की सीएचसी और पीएचसी पर एक वर्ष में 34962 कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष जून माह के अंत तक जनपद में 4859 प्रसव हो पाए हैं। जबकि जिला महिला चिकित्सालय में जून माह तक 1223 प्रसव हो चुके हैं। बुढ़ाना, पुरकाजी और चरथावल में क्रमश: 524, 363 एवं 440 प्रसव के मामले रिकॉर्ड किए गए। जबकि सीएचसी खतौली में 428, मोरना में 414, जानसठ में 471 और शाहपुर में 332 एवं बघरा में 328 एवं सदर में 288 प्रसव हुए।
-
महिला अस्पताल को मिलती है प्राथमिकता
अर्बन पीएचसी 24 घंटे नहीं खुलती। प्रसव के अधिकतर मामलों में मरीज को भर्ती भी करना पड़ता है। इसलिए शासन की ओर से ही अर्बन पीएचसी पर प्रसव कराने पर अधिक जोर नहीं दिया जाता। अधिक सुविधा होने के कारण शहरी मरीजों का रुझान जिला महिला अस्पताल की ओर अधिक रहता है। इसलिए भी अर्बन पीएचसी पर प्रसव का आंकड़ा कम रहता है। - डॉ. सुनील तेवतिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें