ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सी-प्रोग्रामिंग पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सभी संस्थानों एवं संपूर्ण भारत से लगभग 35 संस्थानों के 1056 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया उन्हें ई-प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्ष राघव व आकाश कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान साहिल शर्मा व अंगदप्रीत ने हासिल किया तथा तृतीय स्थान पर उत्सव जैन एवं आकाश राणा रहे।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डाक्टर एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ही छात्र, छात्राओं एवं युवा जगत का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का संचालन एवं उपयोग प्रोग्रामिंग पर ही निर्भर है एवं सी-प्रोग्रामिंग के प्राथमिक उपयोग से प्रोग्रामिंग स्तर पर उन्नत समस्या का समाधान से लेकर कौशल की एक श्रंखला के साथ कुशलता से उनका उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित करता है। संस्थान के निदेशक डाक्टर आलोक गुप्ता ने छात्र, छात्राओं के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रोफेसर साक्षी श्रीवास्तव, प्रोफेसर पवन गोयल, रुचि रॉय, देवेश मलिक, रवि कुमार, शरद लांबा, व्योम शर्मा आदि का सहयोग रहा।