फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ऑनलाइन ठगी, व्यक्ति ने गंवाए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। कसबे के शाकिर से फर्जी कंपनी में झांसा देकर एक लाख तैंतालीस हजार रुपये का निवेश किया था। ठगों ने उसे और पैसे जमा करने के लिए दबाव डाला।

शाकिर ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को इस्लामिक तिजारत हलाल मार्केट नामक कंपनी का विज्ञापन मिला था। इस कंपनी का मालिक मुफ्ती शोएब ऑनलाइन दिखाया गया था। कंपनी ने शाकिर को व्यापार में निवेश का प्रस्ताव दिया।
ठगों ने उससे और पैसे की मांग की। एक अज्ञात ठग अब्दुल ने 51,000 रुपये अतिरिक्त जमा करने की शर्त रखी। उसने कहा कि ऐसा न करने पर पैसे का भुगतान नहीं होगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक रफीक ने भी करीब 91,000 रुपये अतिरिक्त मांगे। रफीक ने बताया कि पैसे विदेश से आने पर ही भुगतान होगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने यह रकम उधार लेकर जुटाई थी। उसके माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं है। ठगी के कारण वह ठीक से सो नहीं पा रहा है और उसका स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

24 सितंबर को भी मीरापुर साइबर सेल में सूचना दी थी। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने अब्दुल और कंपनी के प्रबंध निदेशक रफीक सहित अन्य अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें