फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में डीएनबी की एक सीट स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शासन ने जिला अस्पताल में डीएनबी की एक सीट स्वीकृत की है, जिससे मरीजों को उपचार में लाभ मिलेगा। शासन की ओर से पढ़ाई के लिए भेजे गए एमबीबीएस चिकित्सक जिला अस्पताल में तीन वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड यानी डीएनबी की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ओपीडी में चिकित्सकों का परामर्श पाने के लिए प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज आते हैं जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाता है। प्रतिदिन आने वाले मरीजों के सापेक्ष चिकित्सकों की संख्या काफी कम है। नए शैक्षिक सत्र से जिला अस्पताल में एमबीबीएस कर चुके एक चिकित्सक को वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा के निर्देशन में डीएनबी करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि डीएनबी करने के लिए जो चिकित्सक आएगा, उसका लाभ स्थानीय मरीजों को भी मिलेगा। सीएमएस डॉ.संजय वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से डीएनबी के दो पद स्वीकृत किये गए हैं। जिला अस्पताल में एक ही फिजीशियन होने के कारण यहां केवल एक एमबीबीएस चिकित्सक ही डीएनबी कर सकेगा जबकि दूसरे पद के सापेक्ष बागपत जिला अस्पताल में तीन वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें