फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शादी निमंत्रण की एपीके फाइल भेजकर खाते से एक लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शहजाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह किसान हैं तथा सब्जी उगाता है। दिल्ली सब्जी मंडी में सब्जियां बेचने के कारण दिल्ली के आढ़ती के मोबाइल नंबर उसके मोबाइल में सेव हैं। 14 दिसंबर को दिल्ली के आढ़ती के व्हाट्सएप से उसके पास शादी के निमंत्रण का मैसेज आया। उसने मैसेज ओपन कर लिया, जिसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। बाद में उसने देखा कि निमंत्रण कार्ड पर एपीके लिखा हुआ था।
विज्ञापन

उसने अपने आढ़ती से फोन करके पूछा तो उसने बताया कि उसका मोबाइल किसी ने हैक कर लिया है तथा कई लोगों को एपीके फाइल भेज दी गई है। इसके बाद 23 दिसंबर को उसके खाते से 99 हजार 999 रुपये कट गए। तब उसने साइबर सेल शामली को तहरीर दी थी। अगले दिन उसके पैसे तो खाते में वापस आ गए, लेकिन बैंक खाते से रुपये निकल नहीं पा रहे हैं। खाते पर एक लिंक मार्क लगा हुआ है। उसे पैसों की बहुत जरूरत है। तहरीर में खाते से लगी रोक हटवाकर पैसे दिलाने की मांग की गई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी
फॉलोअप
कैराना। सोमवार रात गांव तीतरवाड़ा में सरवर के मकान पर फायरिंग करने के छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव तीतरवाड़ा में दो बाइकों पर सवार होकर आए सावेज, आवेश, नौमान, आलिम व दो अज्ञात बदमाशों ने सरवर के मकान पर तमंचों से फायरिंग की थी। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामले में पुलिस ने सरवर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इससे पहले 31 दिसंबर को भी कार से अपने घर लौट रहे सरवर पर फायर किया गया था। गोली सरवर के हाथ में लगी थी। उस मामले में भी पुलिस ने सरवर की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी सूफियान निवासी तीतरवाड़ा को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान किया था। दूसरी फायरिंग की घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें