संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से एक लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने एसएससपी कार्यालय में पत्र देकर आरोपी दो भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव दधेडू कलां निवासी जिशान ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि कुछ दिन पहले खालापार निवासी दो सगे भाई उनके घर आए। उन्होंने उनके बेटे सादिक को विदेश में नौकरी दिलाने की बात की। बेटे को सऊदी अरब का वीजा दिलवाने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे। झांसे में आकर बेटे का पासपोर्ट और 80 हजार रुपये दे दिए। तीन माह में विदेश भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ऑनलाइन 20 हजार रुपये दिए। आरोप रहा कि उन्हें व्हाट्सएप पर वीजा भेजा गया, जिस पर 24 मार्च 2024 की तिथि लिखी थी। आरोपियों ने पूछताछ में गलती से तिथि लिखा जाना बताया गया। वीजा और सऊदी अरब का टिकट भिजवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। शक होने पर जांच की तो टिकट और वीजा फर्जी पाया गया। इस पर रुपये वापस मांगे तो दोनों भाइयों ने धमकी दी हैं। धोखाधड़ी कर दोनों भाइयों ने उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी कार्यालय से यह मामला जांच के लिए शहर कोतवाली भेजा गया है।
थानों में आयोजित हुआ समाधान दिवस
मुजफ्फरनगर/ छपार नगर के तीनों थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी सुनवाई के लिए बैठे रहे। उधर
छपार थाना परिसर में लगे समाधान दिवस में सीओ सदर यतेंद्र नागर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और राजस्व विभाग के कर्मचारी व पुलिस द्वारा समाधान कराया गया।
शनिवार को छपार थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीओ सदर, प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा व लेखपालों की मौजूदगी में समस्याएं सुनी गई । राजस्व विभाग से संबंधित दो शिकायतें मिली जिनका समाधान नहीं हो सका।सियानंद, नवीन गौतम, सोमेश आर्य, रणधीर सिंह, अनिल गुप्ता , विकेश कुमार व तरुण कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।