फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में पथराव-फायरिंग, एक को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव बसीकलां में डीजे बजाने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। बाद में फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है ।
विज्ञापन

गांव बसीकलां के मोहल्ला कोटला निवासी इस्तेकार खान की शादी मोहल्ले के ही अफजाल की पुत्री से तय हुई थी । रविवार को गांव के पास स्थित एक विवाह मंडप में शादी होनी थी। शनिवार की रात शादी की खुशी में दूल्हा पक्ष के घर डीजे बज रहा था। जिसमें दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग नाच रहे थे। तभी दूल्हा व दुल्हन पक्ष के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस रात में ही गांव में पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
रविवार को दूल्हा इस्तेकार अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ दुल्हन पक्ष के घर पहुंचा और शनिवार रात हुई घटना के बारे में बात करनी चाही। किंतु वहां मौजूद युवकों ने उससे अभद्र व्यवहार कर डाला। इसके बाद दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने के साथ ही फायरिंग हो गई । इस दौरान सिर में गोली लगने से दुल्हन पक्ष का 50 वर्षीय जफर खां घायल हो गया । इससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया । पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया हैं ।
विज्ञापन

फायरिंग करने की दूल्हे की वीडियो वायरल
थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि छत पर चढ़कर फायरिंग करने की एक वीडियो वायरल हुई है। फायरिंग करने वाला युवक दूल्हा इस्तकार है, जो फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात की है। अभी तहरीर नहीं आई है। पहचान के लिए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की वीडियो, नाम पत नोट किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें