फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन फल-सब्जियों के दाम में उछाल

विज्ञापन
शहर में टाउन हाल रोड पर सजी फलों की दुकान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एक सौ रुपये दर्जन पहुंचा केला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवरात्र व रमजान माह शुरू होने के साथ ही लगातार दूसरे दिन फल-सब्जियों के दामों में उछाल रहा। सब्जियों में आलू 14 से बढ़कर 16 रुपये प्रति किलो व खरबूजा 50 से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा। वहीं, केले के दाम 70 से बढ़कर सौ रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच गए।
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव के साथ ही पवित्र रमजान माह शुरू होने के साथ ही लगातार दूसरे दिन फल-सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया। सब्जियों में आलू के दाम 14 रुपये किलो से बढ़कर 16 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। वहीं, फल के दामों में फिर से जबरदस्त तेजी रही। सबसे अधिक बढ़ोतरी पके केले के दाम में रही और यह 70 रुपये प्रति दर्जन को भी पार कर सौ रुपये प्रति दर्जन तक जा पहुंचा। हरा अंगूर भी सौ रुपये से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, खरबूजा लगातार दूसरे दिन 55 रुपये किलो से बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गया। वहीं, पपीते के दाम भी 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। तरबूज के दाम भी 20 रुपये किलो से बढ़कर 25 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। अनार, संतरा व कीनू के दाम में भी लगातार दूसरे दिन तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें