फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Muzaffarnagar: पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसा, छात्र की मौत, चाचा व दो भाई घायल

Fri, 28 Feb 2025 11:21 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चाचा व दो भाई घायल हो गए। दोनों भाई चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर हाईस्कूल की परीक्षा देने आ रहे थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव राठौर निवासी हाई स्कूल की परीक्षा देने आ रहे दो भाई व उनका चाचा हादसे में घायल हो गया। इनमें से एक छात्र कार्तिक की दर्दनाक मौत हो गई। 

 

बताया गया कि कार्तिक व उसका चचेरा भाई शिवम हाईस्कूल के छात्र हैं। दोनों अपने चाचा अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के द एस डी पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने आ रहे थे।

विज्ञापन


पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिखेड़ा नहर के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को उपचार दिया जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें