फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाइवे पर सड़क हादसे में टूटा पड़ा ट्रैक्टर व बिखरी ईंटे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार पांच ग्रामीण घायल हो गए। ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में ट्रक के चालक इरफान की उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटकर विभाजित हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी शाहिद (30) अपने ट्रैक्टर ट्राली से जौला गांव से मेरठ ईंट सप्लाई करने का कार्य करता है। शनिवार सुबह करीब चार बजे शाहिद छोटे भाई सनव्वर (24) व पड़ोस के ही मुशाहिद (22) व दो अन्य ग्रामीणों के साथ गांव के भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली मे ईंट भरकर मेरठ जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार शाहिद, उसका भाई सन्नवर व पड़ोस का मुशाहिद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ईंट से भरी ट्राली पर बैठे दो अन्य ग्रामीण युवकों को हल्की चोट आई। इस घटना में जनपद गाजियाबाद के भोजपुर निवासी ट्रक चालक इरफान पुत्र फरमूद (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर अवस्था में ट्रक के चालक इरफान, ट्रैक्टर चालक शाहिद उसके भाई सन्नवर व मुशाहिद को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान ट्रक चालक इरफान की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने इरफान के परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें