फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विदेशी टूर कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी इंजीनियर परिवार को विदेशी टूर कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। टूर का पैसा लेने वाले व्यक्ति के भागने पर ठगी का पता चला।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली की देवपुरम कॉलोनी निवासी इंजीनियर तनिष्क शर्मा एक कंपनी के लिए वर्क फोम होम काम करते हैं। उन्होंने अपने जयपुर निवासी दोस्त पीयूष वर्मा के साथ विदेश में फैमिली टूर प्लान किया था। वर्मा ने इसके लिए अपनी परिचित अंजली जैन के रिश्तेदार जयपुर निवासी पंकज बोथरा एवं अमन बोथरा के माध्यम से चार लोगों का 8 दिन 7 रात के लिए विदेशी टूर तय किया।
तीन लाख दस हजार रुपये का पैकेज तय कर पासपोर्ट की फोटो प्रति उपलब्ध कराते हुए एक लाख 55 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए। यह धनराशि आनलाइन ट्रांसफर की गई। इसके बाद भी टूर पर नहीं भेजा गया। पंकज बोथरा के भागने पर ठगी का पता चला। पीयूष ने जयपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। आरोप है कि उनका पैसा ठगने के लिए सभी ने मिलकर ऐसा किया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें