मुजफ्फरनगर के लद्वावाला में चोरी के बाद बिखरा पडा सामान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर की नाज कालोनी में परिवार की गैर मौजूदगी में खिड़की व अलमारी के ताले तोड़ कर डेढ़ लाख नकद व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। आसपास के लोगों में चोरी की घटना से रोष है।
शहर कोतवाली की नाज कालोनी निवासी मोहम्म्द इंतजार मूल रूप से बघरा के रहने वाले है। 22 दिसंबर को उनके पिता निसार का निधन हो गया था। इसी के चलते मोहम्मद इंतजार अपने परिवार के साथ बघरा घर गए थे। उन्होंने घर पर ताला लगाया था। 23 दिसंबर की देर शाम वह घर वापस आए तो उन्हें घर की खिड़की टूटी मिली। अंदर कमरे में जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़ा गया था। अलमारी में डेढ़ लाख नकद व सोने-चांदी के जेवर रखे थे, जो गायब मिले। मामले की सूचना देने पर पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली। पीडित इंतजार ने पुलिस को तहरीर दी है।