-एक महिला सहित तीन आरोपियों की पुलिस को तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने दूसरों की दुकानों को अपनी बता कर 94 लाख रुपये की ठगी के मामले में मास्टर माइंड इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। एक महिला सहित तीन आरोपी अभी फरार हैं।
सिविल लाइन थाने में सैफी कॉलोनी निवासी शाहनवाज ने कई दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था कि मिमलाना रोड निवासी आफताब व उसके साथी सुभाष नगर नसीरपुर रोड निवासी इस्लाम व नवेद, ममता त्यागी ने बझेड़ी रोड पर कई दुकानों को अपनी बताकर उनसे व कई अन्य लोगों से 94 लाख रुपये लिए थे।
इसके बाद न तो बैनामे किए और न ही रुपये वापस किए। बाद में उन्हें धमकाया जाने लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है। तीन अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।