फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, 12 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Sun, 08 Jun 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर फोटो साझा करने के आरोप में 21 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर फोटो साझा करने के आरोप में 21 दिन बाद पावटी खुर्द निवासी वासिक त्यागी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


घटना 16 मई की है। सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान वादी कुटेसरा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था।

इसमें आरोपी ने पाकिस्तान के समर्थन और देश को अपमानित करने वाली एक पोस्ट शेयर की थी। आरोप है कि भारत में रहकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

इस तरह की करतूत से क्षेत्र में जातीय समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा, वैमनस्य की भावनाएं, धर्म मूल आदि के आधार पर आपसी वैमनस्यता बढ़ती है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें