फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 शिकायतों में से मात्र एक का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी व एसएसपी ने बुढ़ाना तहसील में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सभी विभागों की 81 शिकायतें आई, जिनमें से मात्र एक का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया। डीएम ने अधिकारियों को समय पर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पीड़ित दोबारा उसी समस्या को लेकर नहीं आना चाहिए। किसी समस्या को लेकर उन्होंने खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार को फटकार लगाई। सभी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिना बात समस्या पैदा करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में तालाब पर कब्जा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग की अधिक शिकायतें आई। इस दौरान मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर फौजदार, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा व तहसीलदार सतीश चंद बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

16 शिकायतों में मात्र एक निस्तारित
खतौली तहसील सभागार में एसडीएम जीत सिंह राय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 16 शिकायतें आई, जिनमें से मात्र एक ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया।
अधिकारियों ने तहसील प्रांगण में किया पौधरोपण
बुढ़ाना। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तहसील परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें अपने जनपद के लक्ष्य को पूरा करना है। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी कन्हैया पटेल, सीओ विनय गौतम, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

22 में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
जानसठ तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम अभिषेक कुमार व एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्युत निगम, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, आपूर्ति विभाग आदि से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, सीओ जानसठ शकील अहमद, सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी, इंस्पेक्टर जानसठ विश्वजीत सिंह, एसआई मीरापुर अवधेश शर्मा, विद्युत निगम एसडीओ रवि कुमार, जेई कपिल देव, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें